रामपुरा। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण थाना ग्राम पंचायत निनावली में पुराने कच्चे घर की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर सात साल के बच्चे की दबकर मौत हो गई। इससे गांव में मातम में है।
निनावली निवासी जितेंद्र का पुत्र गौरव (7) गुरुवार की सुबह घर से निकल रहा था। इसी दौरान कच्चे घर की दीवार भरभरा उसके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में गौरव दब गया। इससे घरवालों में चीख पुकार मच गई। इस पर पड़ोसियों ने मलबे में दबे गौरव को निकाला।
ग्रामीणों ने गौरव को सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया गौरव के पिता ग्वालियर में रहकर सब्जी बेचकर परिवार पालते हैं। उनके दो पुत्र है। गौरव बड़ा था, जबकि कायरव (5) छोटा है।
चार बेटियां भी हैं। गौरव की मृत्यु को सूचना पर गांव में गम का माहौल है। पिता को सूचना दे दी गई है वह ग्वालियर से घर आ रहे हैं। थाना प्रभारी शशिभूषण ने बताया कि कच्चे घर के मलबे में दबकर मासूम की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।