मोंठ (झाँसी)। मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद(मोंठ) का इस वर्ष सी.बी.एस.ई. बोर्ड 12वीं एवं 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं में 54 एवं 10वीं में 69 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 10 वीं में वेदव्यास ने 94 प्रतिशत एवं 12वीं में वैष्णवी गुर्जर ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। संस्थापक दीप नारायण सिंह (पूर्व विधायक) ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा परिणाम की जानकारी प्रधानाचार्य शादाब वेग एवं निदेशक अंकित यादव ने प्रदान की।
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false} 