Spread the love

मोंठ (झॉसी) 03 फरवरी 2026 मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में 03 फरवरी 2026 को कक्षा 12 वीं के छात्र/छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य शादाब बेग एवं विद्यालय प्रशासन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थापक दीप नारायण सिंह यादव (पूर्व विधायक) ने ऑनलाइन उपस्थित होकर छात्र/छात्राओं को शुभकामनायें देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा 11 वीं के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के मिस्टर एम.आई.पी.एस. फैज़ान खान तथा मिस एम.आई.पी.एस. सुदीक्षा यादव को चुना गया। प्रधानाचार्य ने कक्षा 12 वी के छात्र/छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डिम्पल करीम, राम नरेश रमन, अंकित यादव वीरेन्द्र कुमार, निशांत साहू, कमलेश यादव, धमेन्द्र यादव,पंकज रामकिंकर, एवं समस्त स्टॉफ ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *