झाँसी के मोठ में 19 नवंबर 2025 को मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती “शौर्य दिवस” के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य शादाब बेग के कुशल निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, नाटक, गायन प्रस्तुति के साथ ही बाल कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोतवाली मोठ की मिशन शक्ति टीम से एस आई कम्बोज सिंह, सरनाम सिंह व अरविन्द कुमार, शिवानी कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही, और बाल कवि सम्मेलन में जज की भूमिका में वरिष्ठ कवि राजेन्द्र श्रीवास्तव-समथर, अनूप शर्मा अनुपम-मोठ, विद्यालय परिवार से राम नरेश रमन रहे। बाल कवि / कवयित्री के रूप में विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने शानदार रचनाएँ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर जज की भूमिका में उपस्थित वरिष्ठ कवियों ने भी काव्यपाठ कर कार्यक्रम को ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। विजेता छात्र /छात्राओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। आए हुये अतिथियों को प्रधानाचार्य शादाब बेग ने शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से डिम्पल करीम, शिवानी सिंघई, राखी चौरसिया, निशांत साहू, अंकित वर्मा, मनीष गोडवानी, स्नेहा राठौर, कमलेश यादव, पार्वती यादवकी विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर अंकित यादव, धर्मेन्द्र यादव, पंकज यादव, राम किंकर, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक /शिक्षिकायें, छात्र /छात्रायें व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
