Spread the love

23 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मोंठ कस्बे में पूज्य आचार्य शान्तनु महाराज जी के मुखार्विन्द से होगी भव्य श्री राम कथा _ रामजी परिहार

झाँसी मोंठ :- भाजपा नेता रामजी परिहार द्वारा आगामी 23 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक भव्य श्री राम कथा अमृतवर्षा का आयोजन कराया जा रहा है,पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखार्विन्द से श्री राम कथा का रसपान क्षेत्रवासियों को मिलेगा,इसी के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजी परिहार ने आचार्य शान्तनु जी महाराज के साथ लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुँचकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्री राम कथा में आने के लिये आमंत्रण पत्र सौंपा,बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ_साथ देश के वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीराम कथा में उपस्थित होंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *