मोठ झांसी – बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के अंतर्गत 2025-26 की विषम सेमेस्टर परीक्षा टीकाराम यादव पीजी महाविद्यालय मोठ में प्रतिदिन तीन पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है आज प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पाली में लगभग 900 से अधिक छात्राओं ने M .Sc/B.Sc./B.Com/B.A./M.A. की परीक्षा दी। परीक्षार्थियों को परेशानी ना हो इसीलिए आर ओ वाटर, अलाव, जनरेटर बैकअप की सुविधा भी महाविद्यालय में दी गई है। केंद्राध्यक्ष एवं नोडल केंद्र व्यवस्थापक डॉ राजेंद्र खरे ने बताया कि महाविद्यालय में समथर , पहाड़पुरा, एरच, मोठ स्थित महाविद्यालय का नोडल केंद्र भी बनाया गया है इन महाविद्यालय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रश्न पत्र आवंटित करना तथा परीक्षा उपरांत कॉपियों को कलेक्ट करने की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही सेठ रामदास महाविद्यालय एरच, हरदयाल महाविद्यालय पहाड़पुरा, राजकीय महाविद्यालय समथर, चंद्रभान सिंह कन्या महाविद्यालय मोठ का परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है जिसमें सैकड़ो छात्र-छात्राएं प्रतिदिन गांव गांव से परीक्षा देने महाविद्यालय में आ रही हैं।
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी महाविद्यालय में परीक्षाओं को शांतिपूर्वक कराने के लिए तथा नोडल सेंटर की सुरक्षा हेतु आवश्यक पर्याप्त सहयोग मुहैया कराया गया है । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र खरे ने बताया कि शासन ने केंद्राध्यक्ष को मजिस्ट्रेट पावर देकर परीक्षा नकल विहीन एवं निर्विघ्न कराने के सारे इंतजाम किए हैं।
