Spread the love

झाँसी में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व जिला अध्यक्ष इंजी. सोनू कुमार आज़ाद पर भरोसा जताते हुए उन्हें झाँसी मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं, समर्थकों और समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। यह जिम्मेदारी संगठन के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि यह निर्णय इंजी. आज़ाद के लंबे समय से किए जा रहे संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हमेशा गरीब, शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जाना जाता रहा है। उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें झाँसी मंडल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में झाँसी मंडल में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और सामाजिक न्याय की विचारधारा को और बल मिलेगा।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इंजी. सोनू कुमार आज़ाद को बधाई देते हुए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *