Spread the love

झाँसी के थाना शाहजहाँपुर इलाके में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा के निर्देशन में, मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा में उपस्थित महिलाओ/बालिकाओं के साथ जन चौपाल लगाई गई। चौपाल में  शासन  द्वारा चलाए जा रहे  मिशन शक्ति फेज  5.0 के तहत  महिलाओं /बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।  सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं/ बालिकाओं से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं  विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाओं, बाल मजदूरी न कराने और गुड टच और बड टच आदि के बारे में बताया गया। विभिन्न प्रकार के सुरक्षा संबंधी एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, fraud call, अनचाहे लिंक आदि व नो हेलमेट नो फ्यूल आदि की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया व पंपलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, उप निरीक्षक जसवंत सिंह, महिला आरक्षी शिखा मिश्रा व आरक्षी प्रदीप कुमार पटेल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *