Spread the love

झाँसी के मोठ स्थित मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद(मोंठ) का इस वर्ष सी.बी.एस.ई. बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सादाब बेग ने जानकारी देते हुए बताया है कि कक्षा 10वीं में 62 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 10 वीं मे नैना यादव ने 92% प्रतिशत, राशि यादव 90.7, गौरव सिंह 88%, श्रेष्ठ दाँगी 86.7% एवं सूर्यांश ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। संस्थापक दीप नारायण सिंह दीपक यादव (गरौठा पूर्व विधायक) ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 10वीं क्लास के टॉप फाइव में आने के बाद छात्र-छात्राओं को स्कूल के समस्त स्टाप द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। सभी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *