Spread the love

फटे नोट ने खोल दी महिला की मौत की गुत्थी, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा….

मोठ ( झाँसी) तहसील मोठ क्षेत्र के शाहजहांपुर थाना इलाके में बीते 14 अप्रैल की रात्रि गांव में एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। बावजूद इसके पुलिस की काफी खोजबीन के बाद पुलिस को कुछ आरोपी के सुराग लगे, पुलिस ने गहराई से पड़ताल की और प्वाइंट वाई प्वाइंट पुलिस नोट करती चली गई। तत्पश्चात इस पूरे मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति को ही हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला मोठ तहसील अंतर्गत शाहजहाँपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांडौरी का है। जहां ग्राम पांडौरी में बीते 14 अप्रैल की रात्रि सुमन पत्नी अरविंद रजक उम्र करीब 30 वर्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उक्त घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने शाहजहांपुर पुलिस को दी थी। मौके पर उप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच घटना की पड़ताल में जुट गई। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन वहां पर फटे पङे एक नोट ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

महिला की मौत की सूचना चौकीदार ने थाना पुलिस को दी थी, मौके पर पहुंची पुलिस महिला की मौत का कारण जानने में जुट गई, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा, लेकिन कहीं न कहीं पुलिस मृतक महिला के पति पर संदेह जता रही थी। लेकिन ठोस सबूत न मिल पाने के कारण पुलिस मजबूर थी और मौत का कारण खंगालने में जुटी थी। शव के आसपास पड़ताल करने के दौरान पुलिस के हाथ एक फटा नोट लगा। जिस नोट के बाद धीरे-धीरे पुलिस पूरे मामले में पड़ताल करती चली गई। पुलिस की मानें तो सबसे पहले पुलिस को संदेह हुआ कि पति ने महिला की मौत की सूचना क्यों नहीं दी। तत्पश्चात दूसरा संदेह पुलिस को जब हुआ जब पति ने पूरे गांव में तंत्र मंत्र से महिला की मौत का का कारण बताया। पुलिस की शक की सुई धीरे-धीरे जाकर पति पर अटक गई और जब कड़ाई से इस पूरे मामले में पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने जांच की तो पता चला कि पूरा मामला ₹20000 से जुड़ा है।

दरअसल मृतक महिला का पति अरविंद्र जुआरी टाइप का है। जोकि जुआ खेलता है, इसी दौरान 20 हजार रूपये वह अपनी बहिन को देने के लिए जा रहा था। जिसको लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इस दौरान पत्नी से पैसों को लेकर छीनाछपटी भी हुई, जिसमें कटा फटा नोट पुलिस के हाथ लगा। जिससे गुस्साए पति अरविंद्र ने अपनी पत्नी सुमन का गला दबाकर हत्या कर दी और खुद को गांव में भजन कीर्तन में होने का हवाला देते हुए हत्या से अपने आप को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कहीं न कहीं सवाल वही आकर फिर खड़ा हो जाता है कि कानून बाल से बारिक होता है और इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पड़ताल की और आरोपी की तस्वीर साफ हो गई।

जिसके बाद पुलिस हत्यारे पति को खोजने में जुट गई। तभी आज सुबह 6:30 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि मृतक महिला का आरोपी पति भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने मामले को ध्यान में रखते हुए मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पांडौरी गांव के पास बने बंबा के समीप से आरोपी को धर दबोचा और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *