Spread the love

हाईवे पर बाइक सवार व्यक्ति असंतुलित होकर गिरकर घायल, जिला अस्पताल रेफर….

झांसी कानपुर हाईवे पर बाइक से असंतुलित होकर 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से प्राइवेट  वाहन के माध्यम से मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामरतन अपने मित्र के साथ ओरछा रामराजा सरकार के दर्शन करके वापस अपने गांव छावना हरदोई जा रहा था, जैसे ही वह मोठ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर झांसी से मोठ हाईवे तिराहे के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अचानक असंतुलित होकर बाइक समेत गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल रामरतन पुत्र खुशहाल को मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, साथ ही उसकी हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *