संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:03 AM IST
नरैनी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र महुआ के तत्वावधान में ग्राम खानपुर के कबरेपुर के खेल मैदान में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
इस दौरान वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता हुई। वालीबॉल मैच कबरे पुरवा व खानपुर के बीच खेला गया, जिसमें रेफरी की भूमिका में खेल टीचर स्वयंवर सिंह रहे।
इस दौरान कबड्डी का गेम भी हुआ। नेहरू केंद्र महुआ के स्वयंसेवक रामकेश, आरती देवी आदि मौजूद रहे।
