Spread the love


चित्रकूट। मऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत चित्रवार गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक राजकुमार शर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार (२022) के लिए चुना गया है। मूल रूप से बांदा बबेरू निवासी शिक्षक ने बच्चों को खेल खेल में पढ़ाने की विधि अपनाई है। जो स्थानीय स्तर पर काफी सफल रही। उनके चयन पर अन्य शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

शिक्षक राजकुमार मूल रूप से बांदा जिले के बबेरू तहसील के अछाह गांव के रहने वाले हैं। जिनकी पहली तैनाती जिले में 1997 में चित्रकूट के मालकाना गांव के प्राथमिक स्कूल में हुई थी। वह इस समय चित्रवार गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय मेें तैनात हैं। जहां छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से पढ़ाई कराते हैं। जिसमें चित्रों व उपकरणों के माध्यम से विज्ञान, गणित सहित अन्य विषयों की जानकारी देते हैं।

इन्होंने खेल-खेल में ही पढ़ाने के लिए छात्रों की एक टीम भी बनाई है। विज्ञान के मॉडल बनाकर भी विज्ञान की जानक ारी देते हैं। प्रात: काल पीटी, योगा भी कराते हैं। जिनको राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए बीएसए कार्यालय से तीन शिक्षकों के नाम भेजे गए थे। जिसमें उनका चयन किये जाने की जानकारी मिली है। बताया कि इसके पहले भी उनको कई मंडल व जिला स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके चयन होने पर बीएसए लव प्रकाश यादव यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय आदि ने खुशी जाहिर की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *