संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
बांदा। त्योहार के दिन कई क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली चलती रही। कहीं फाल्ट होने की वजह से घंटों बिजली नहीं आई तो कहीं ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को परेशान कर दिया। गर्मी ज्यादा होने की वजह से लोगों के लिए यह समस्या काफी दिक्कतों वाली रही।
शहर में ज्यादातर क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या रही। इसके साथ ही गुरुवार को पीली कोठी सब स्टेशन सुबह बाबूलाल चौराहा पर आधा घंटा बिजली गुल रही।
छावनी में पीएनबी बैंक के पास ट्रक ने केबल तोड़ दी, जिस वजह से बिजली की समस्या खड़ी हो गई। सब्जी मंडी रोड पर भी सुबह और रात में एक फेस में काफी समय तक सप्लाई नहीं हुई। इसके अलावा अलग अलग क्षेत्रों में पचास मिनट से एक घंटे तक की रोस्टिंग रही।
