संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
जसपुरा। घर से चारा काटने खेत गई किशोरी ने बबूल के पेड़ से साफी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह लटकी मिली।
जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के मजरा शिवरामपुर निवासी खुशबू निषाद (16) ने गुरुवार को सुबह गांव के बाहर स्थित खेत में लगे बबूल के पेड़ से साफी का फंदा लगाकर जान दे दी। पारिवारिक चाचा विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे वह घर से हसिया लेकर चारा काटने गई थी।
ज्यादा समय हो जाने पर परिजनों ने जब खेत में जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। खुशबू दो बहन व तीन भाई हैं। यह बड़ी थी। खुदकुशी का कारण वह नहीं बता सकते। जसपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
