Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST

बांदा। रक्षाबंधन के पर्व में अपने गांव आ रहा मजदूर ट्रेन से गिर गया। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने अतर्रा सीएचसी भेजा। यहां से उसे देर रात मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को दोपहर उसने दम तोड़ दिया।

गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता स्योंढ़ा गांव निवासी रज्जू (27) दो माह पहले मजदूरी करने बाहर गया था। वह रक्षा बंधन पर्व के चलते बुधवार की शाम ट्रेन से गांव आ रहा था। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के दिखितवारा गांव के पास रेल लाइन पर वह ट्रेन से गिर गया। इससे उसका एक हाथ और कलाई कट गई। खुरहंड रेलवे स्टेशन की ओर से गई सूचना पर पुलिस ने उसे अतर्रा सीएचसी भेजा।

वहां से देर रात उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गुरुवार को दोपहर उसने दम तोड़ दिया। भाई बुद्धविलास ने बताया कि रज्जू अविवाहित था। दो भाइयों में छोटा था। बहन राखी है।

रक्षाबंधन पर्व के चलते वह ट्रेन से गांव आ रहा था। उन्हें गुरुवार को सुबह सूचना मिली। अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरकर रज्जू घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए भेजा गया था। वहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *