Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 02 Sep 2023 12:14 AM IST

बांदा। जेठ के उत्पीड़न व मारपीट से तंग आकर विवाहिता ने खुदकुशी की है। यह आरोप पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति और सास ने लगाया है। कहना है कि मृतका का जेठ उसे पत्नी बनाकर रखना चाहता था। इसी को लेकर मारपीट करता था। पति ने तीन बार थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन जेठ के चौकीदार होने के चलते उसकी नहीं सुनी गई।

कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी गांव निवासी खुशबू (25) ने बुधवार को सुबह आठ बजे अपने घर के कमरे में साड़ी से पंखे के छल्ले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। खशबू की सास कुसुमा और पति शिवकुमार उर्फ बबलू ने बताया कि वह सौराष्ट्र में रहकर पेटिंग का काम करता है।

दो महीने से वह वहीं था। उसका बड़ा भाई ईश्वर प्रसाद गांव में चौकीदार है। वह उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखता था। उधर, कालिंजर थानाध्यक्ष हेमराज ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई थी। अगर परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *