Spread the love


उरई। छत पर सो रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम काॅलोनी निवासी कल्लू (23) शुक्रवार की रात छत पर सो रहा था। उठने पर पैर फिसल गया। इससे वह सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल लाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह पत्थर घिसाई का काम करता था। घटना के समय घर पर अकेला था। पत्नी गोमती रक्षाबंधन पर मायके गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *