Spread the love


उरई। संस्कृत भारती कानपुर प्रांत की जालौन इकाई की ओर से रविवार को संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत की शोभायात्रा और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आदर्श संस्कृत महाविद्यालय से कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

शोभायात्रा में आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, संस्कृत विभाग डीवी कॉलेज, गांधी महाविद्यालय, जीआईसी, सरस्वती विद्या मंदिर के अलावा कई विद्यालयों के विद्यार्थी, डीवी कॉलेज एवं गांधी कॉलेज के रोवर रेंजर्स एवं एनएसएस के स्वयंसेवक भी शामिल रहे। विभिन्न मार्गों से होकर शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए वापस संस्कृत विद्यालय आकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा के बाद संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्कृत प्रदर्शनी में संस्कृत शब्दों, भारत के महापुरुषों, संस्कृत में वैज्ञानिक तत्वों, उपकरणों के संस्कृत नाम, संस्कृत क्रियापदों, पशु, पक्षी, जीव, कीट, वस्त्र, संबंधों के संस्कृत नाम प्रस्तुत किए गए। कालपी विधायक ने कहा कि लगभग 12 वर्षों बाद ऐसी दिव्य संस्कृत शोभायात्रा देख बहुत खुशी हो रही है। डीवी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि संस्कृत ग्रंथों का डिजिटाइजेशन, पांडुलिपियों का संरक्षण तथा भारतीय ज्ञान परंपरा की दुर्लभ रचनाओं का प्रकाशन किया जा रहा है, जो कि निश्चित रूप से संस्कृत साहित्य को आधुनिक बनाने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. शिव संपत द्विवेदी, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के डॉ. पूर्णेंद्र मिश्र, डॉ. सर्वेश शांडिल्य, डॉ. श्यामसुंदर शर्मा, डॉ. मोनू मिश्र, डॉ. श्रवण त्रिपाठी, डॉ. नीरज शुक्ला, निमिष त्रिपाठी, रोहित चतुर्वेदी, विपुल पांडेय, मोहित मिश्र, चतुर्भुज मिश्र, डॉ. नीरज द्विवेदी, डॉ. अतुल बुधौलिया, डॉ. गौरव यादव, राजेंद्र गुप्ता, प्रदीपचंद्र, मनोज रिछारिया आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *