Spread the love


उरई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को डीपीआरओ कार्यालय सभागार में हुआ। सुरेश चंद्र अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

उत्तरप्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जालौन का जिलास्तरीय चुनाव के लिए मतदान किया गया। संघ की ओर से चुनाव अधिकारी कुलदीप कुमार ,मनीराम,मूलचंद्र, धर्मेंद्र कुमार,चंद्रपाल को नामित किया गया। सफाई कर्मचारियों की ओर से सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। इसमें 717 मतदाताओं में कुल 540 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र ने 286 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी राजकुमार को 33 मतों से पराजित किया। जिला मंत्री पद पर आशीष झा निर्विरोध विजयी रहे। जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी एवं जिला संगठन मंत्री मुन्नालाल राजपूत, जिला संप्रेक्षक विपिन कुमार वर्मा निर्विरोध चुने गए है।

चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान चंद्रशेखर, दिनेश वैज्ञानिक, गनपत, चरण सिंह, रामआसरे, बलवीर सिंह, शैलेंद्र राठौर, त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *