बबेरू। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि बिजली के लो वोल्टेज, अन्ना प्रथा, बेरोजगारी से लोग तंग हैं। लोग भाजपा सरकार से परेशान हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने यह बात साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने कमर कस ली है। साइकिल रैली के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ता चौपाल लगा रहे हैं।लोगों को सपा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत रविवार को 23वें दिन अनवान, थरथुआ, अरथरा, परास, मझिला, गुजेनी, भभुआ, करहुली, कुमेढ़ा, कलाना, खरौली ताला होते हुए मर्का के लिए प्रस्थान की गईं। विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हर वर्ग का साथ दिया। हर वर्ग को लेकर चली। इसीलिए हर वर्ग का व्यक्ति सपा को पसंद करता है। इस दौरान मुलायम सिंह, पंकज सिंह, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश, विनोद, सुभाष, रामानुज, अमित, इंद्रजीत यादव, लाखन निषाद, दिलीप, सोनी, अखिलेश पाल, ज्ञान सिंह, जय किशन, जैकी, अवनीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
