Spread the love


खप्टिहाकलां। साफ सफाई से आप सेहतमंद रहेंगे और आपका गांव भी स्वच्छ रहेगा। इससे आपके जीवन में खुशियां बढ़ जाएंगी। यह बात जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कही। उन्होंने स्वच्छता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और ग्रामीणों को डस्टबिन बांटी।

जल शक्ति राज्य मंत्री ने बताया कि गांव-गांव स्वच्छता को लेकर सरकार का विशेष कार्यक्रम चल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि हर गांव में स्वच्छता को लेकर बेहतर इंतजाम हों। उन्होंने पपरेंदा में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का लोकार्पण किया। केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद नीली व हरी डस्टबिनों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सूखा कचरा नीली और गीला कचरा हरी डस्टबिन में डालें। राकेश बाजपेई, दिनेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, बलवीर सिंह, संजय निषाद, रमाकांत सिंह, अजय सिंह, चौकी इंचार्ज पपरेंदा राजेश मिश्र भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *