Spread the love


बड़ोखर। हम लोग स्वच्छता पर ध्यान देंगे। घर के अलावा बाहर के लोगों को सफाई का लाभ बताकर जागरूक करेंगे। छात्राओं ने ये संकल्प लिए हैं। इसके अलावा विद्यालय में प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में रविवार को प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्या डॉ. शशि मिश्रा ने बताया कि भाषण में अजय प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। कविता में प्रांशी प्रथम, मोहित द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अजय अव्वल रहे। द्वितीय स्थान पर वैष्णवी और तृतीय स्थान पर खुशबू रहीं। विद्यालय में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक करते हुए भी स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। इस दौरान शिक्षक सहित 170 छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *