Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 02 Sep 2023 11:40 PM IST

बांदा। रिश्ते के देवर की अंत्योष्टि से गांव जा रही बाइक सवार महिला की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव के पास हुआ।

गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता स्योंढ़ा गांव निवासी विट्टन (40) शुक्रवार को अपने रिश्ते के देवर रज्जू की अंत्येष्टि में शामिल होने मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस आई थी। यहां मुक्तिधाम में उसकी अंत्येष्टि करके पर अपने एक रिश्तेदार की बाइक में बैठकर वापस गांव जा रही थी।

रात नौ बजे करीब महुवा गांव के पास पीछे से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बिट्टन उछलकर सड़क में गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आईं। पीछे से आ रहे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति देवराज ने बताया कि वह कोटेदारी का काम करता है। छह बीघा खेती है। एक पुत्र दो पुत्रियां हैं। गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक को पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *