Spread the love


बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने शनिवार को तीन प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की परीक्षा ली और कमी मिलने पर शिक्षकों की फटकार लगाई। स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई और शत प्रतिशत बच्चों का स्कूल में यूनिफार्म में आने को लेकर निर्देशित किया।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शनिवार को ब्लॉक बड़ोखर खुर्द के छोटा पुरवा, बोधी पुरवा और चिलेहटा के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय छोटा पुरवा में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, पेयजल एवं मिड-डे-मील वितरण व्यवस्था सहित अन्य कार्यों को जांचा। डीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता की जांच करते हुए बच्चों से हिन्दी की पुस्तक पढ़वाई, गणित के पहाड़ा सुना और ब्लैक बोर्ड पर लिखे शब्दों के बारे में बच्चों से पूछा।

विद्यालय में फर्नीचर ठीक कराने के निर्देश दिए। विद्युत की फिटिंग कराकर पंखों को लगाये जाने के निर्देश दिये। परिसर में किया गया बोर ठीक नहीं मिला। बोधीपुरवा स्कूल में सभी बच्चे स्कूल की ड्रेस में नहीं मिले, इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

चलहेटा विद्यालय में गन्दगी मिलने पर विद्यालय स्टाफ को फटकार लगाई। कक्षाओं में रोशनी कम पाए जाने पर ट्यूब लाइट लगाने के निर्देश दिए। कक्षा-4 व 5 के बच्चों को हिन्दी एवं अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई, अंग्रेजी की पुस्तक पढ़ पाने पर बच्चों को शाबासी दी। कमजोर बच्चों को चिन्हित कर आगे की सीटों में बैठाने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *