चित्रकूट। हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर सोमवार को जुलूस निकलकर पटेल तिराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजबहादुर को सौंपा।
अधिवक्ता कचहरी परिसर से हापुड़ की घटना को लेकर शहर में जुलूस निकाला। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पटेल तिराहे के पास अधिवक्तओं ने करीब 20 मिनट तक जाम लगाकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि बेक सूर अधिवक्ताओं पर पुलिस कर्मियों ने जानलेवा हमला बोला है। इससे कई अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यहरण यादव, अमित यादव, नीरू गुप्ता,रामकृष्ण सचिव मान सिंह, राजेंद्र सिंह, चुनबाद प्रसाद आनंद शुक्ला, प्रभात शुक्ला, अशोक कुमार, विजय कुमार, अनुराग प्रसाद, विजय कुमार, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
राजापुर। तहसील राजापुर के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर हापुड़ की घटना को लेकर विरोध जताया। एसडीएम प्रमोद झा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सचिव देवीनंदन मिश्रा, नारेंद्र शुक्ला, अनुज शुक्ला, अरूण कुमार त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र, होरिल प्रसाद, रामसुमिरन पांडेय, भानुप्रताप शुक्ला, पुष्पांजलि, अखिलेश गोस्वमी, राजप्रताप आनंद आदि मौजूद रहे।
मानिकपुर । तहसील बार एसोसिएशन संघ ने एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह को सौंपा। तहसील अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि हापुड़ के डीएम व एसपी के स्थानांतरण करने, लाठीचार्ज व अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्ण मारने पीटने व पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। संजीव कुमार द्विवेदी, राजकुमार पाल, अखिलेश्वर सिंह, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, पंकज सिंह, नारायण सिंह, संजय सिंह यादव, राममिलन यादव, कोणिका तिवारी, जयप्रकाश आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
