हापुड़ की घटना को लेकर लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हापुड़ की घटना को लेकर जिला बार एसोसिएशन के तहत अधिवक्ता तीन दिन तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल सोमवार से शुरू हुई। इस दौरान सोमवार को पूरे दिन सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरक्त रहे। हड़ताल छह सितंबर तक चलेगी।
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता तीन दिन के लिए कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पीछे अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग है कि हापुड़ के डीएम व एसपी को हटाया जाए, साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अधिवक्ताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, महामंत्री महेंद्र जैन सहित सभी पदाधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे।
