संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
बदौसा। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दबंगों ने घर में सो रही युवती को चार लोग उठाकर खेत ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की बड़ी बहन ने थाने में चारों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह रक्षाबंधन के पर्व में अपने मायके आई थी। तीन सितंबर (रविवार) की रात वह अपनी बहन के साथ सो रही थी। रात एक बजे गांव के चार लोग आए और कमरे में घुसकर उसकी छोटी बहन को उठा ले गए। चारों ने खेत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बहन के जेवर भी ले गए।
भोर पहर छोटी बहन कमरे में नहीं मिली तो ग्रामीणों ने छोटी बहन को खेत में पड़ा पाया। बदौसा थाना इंचार्ज एसआई कृपाशंकर ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
