संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:16 AM IST
बांदा। जनपद की वरिष्ठ महिला चिकित्सक और लेखक डॉ शबाना रफीक को सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान प्रदान किया गया है। रविवार को प्रयागराज में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान सौंपा गया। उनकी लिखी पुस्तकें मरुस्थल का नीर, मुकद्दस यादें और सिमटता वट वृक्ष के लिए सम्मानित किया गया है।
समारोह में न्यायमूर्ति गौतम चौधरी और अशोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। अध्यक्षता नेहरु ग्राम विश्वविद्यालय कुलाधिपति जेएन मिश्रा ने की। डा० शबाना ने कहा कि प्रयागराज उनकी साहित्यिक गतिविधियों की प्रिय भूमि रही है।
सुभद्रा कुमारी चौहान की महानता बयान करते हुए कहा कि उनके नाम का सम्मान मिलना बहुत गौरवशाली है। डा. शबाना ने इस अवसर पर आयोजित मुशायरे में अपनी रचना भी पेश की। समारोह का आयोजन साहित्यिक संस्था गुफ्तगु ने किया था। अमेरिका से आए साहित्यकार धनंजय कुमार पर केंद्रित गुफ्तगू पत्रिका विशेषांक और संपदा मिश्रा एवं प्रो० शबनम हमीद की पुस्तकों का विमोचन हुआ। गुफ्तगु संस्थापक इम्तियाज गाजी ने अभर जताया। संचालन शैलेंद्र ने किया।
