बबेरू। लापता हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी को फोन करके अपनी खैरियत दी है। उसने पत्नी से कहा है कि वह घायल है, दवा करा रहा है। ठीक होने पर घर आएगा। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई है।
कोतवाली क्षेत्र के टोला कला गांव के कच्चे रास्ते में नाले के पास रविवार को सुबह ग्रामीणों ने एक बाइक, खून से सनी फटी सफेद रंग की शर्ट, मोबाइल और चप्पल पड़ी होने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाल पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट से जांच कराई थी। जांच में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से जानकारी की गई तो वह मोबाइल हरदौली गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शमशाद का होना पाया गया।
शमशाद ने अपनी फातिमा को बताया था कि वह दोस्तों के साथ है, रात में आ जाएगा। उधर, नाले के पास उसकी बाइक व अन्य सामान मिलने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को सुबह शमशाद ने पत्नी फातिमा को फोन किया कि वह घायल है। इलाज करा रहा है। जल्द ही घर आ जाएगा। इस सूचना के बाद से मोबाइल नंबर स्विच आफ बता रहा है।
पूरे प्रकरण पर कोतवाल पंकज सिंह का कहना कि शमशाद की 12 सितंबर को गैंगस्टर कोर्ट में तारीख लगी है। मुकदमे से बचने लिए उसने लापता होने का स्वांग रचा है। बहुत जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
