Spread the love


uproar in medical college with a fight between attendants and doctors on women death

महिला की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पति के साथ बाइक से जा रही महिला गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और परिजनों के बीच बहस हो गई। इससे गुस्साए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों को फोन करके बुला लिया। छात्रों ने महिला के तीमारदारों को बुरी तरह से पीटा। पूरे प्रागंण में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्रों और चिकित्सकों ने तीमारदारों के मोबाइल भी छीन लिए।

हमीरपुर जिले के इचौली गांव निवासी सपना (40) अपने पति बाबूलाल के साथ शुक्रवार को मायके से भाई को राखी बांधने के बाद ससुराल जा रही थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में इचौली के पास महिला बाइक से उछलकर नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाए। यहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

इससे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कैंपस में रह रहे छात्रों को मोबाइल से फोन करके बुला लिया। तकरीबन दो दर्जन छात्र इमरजेंसी में पहुंच गए। उन्होंने तीमारदारों की पिटाई कर दी। छात्रों ने मृतक महिला के तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 

तीमारदार किसी तरह से जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले को शांत कराया। तकरीबन आधा घंटा हंगामा चला। मृतक महिला के जेठ राजू ने बताया कि सपना के पति बाबूलाल समेत आठ लोगों को डॉक्टरों ने पीटा है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि मामला दोनों तरफ से हुआ था। दोनों पक्षों डॉक्टर व तीमारदारों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. एसके कौशल ने कहा कि महिला गंभीर हालत में आई थी। चिकित्सक ने इलाज किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। परिजन चिकित्सक के साथ अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में उन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया। डॉक्टरों द्वारा मारपीट की बात गलत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *