Spread the love


चित्रकूट। हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को डीएम आवास के सामने उप्र शासन के मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला फूंककर विरोध जताया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे।

हापुड़ की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आवाह्न पर अधिवक्ताओं एक सप्ताह से आंदोलन जारी है।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यहरण यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान से खिलवाड़ करने वालों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर गया प्रसाद द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, रवि मिश्रा, अमित यादव, सुरेंद्र पयासी, रामकृष्ण सोनी, मनमोहन चतुर्वेदी, अरूण टाइगर, विकास निगम, राजेश सिंह चौहन, कुशल पांडेय, राजेंद्र पटेल, नीरू गुप्ता, अनूप बघेल आदि मौजूद रहे।

मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर तहसील संजीव कुमार द्विवेदी, राममिलन यादव, राजकुमार, सुरेंद्र द्विवेदी, संजय यादव, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने अधिवक्ताओं से मिलकर घटना को लेकर दुख जताया। उनके साथ हो रहे अन्याय को खत्म कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *