Spread the love


परेशान कर बदनाम करने से क्षुब्ध 20 वर्षीय युवती ने लगा ली थी फांसी

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। बीस वर्षीय युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कई माह से आरिफ खां निवासी मोहल्ला नेहरू नगर उसकी 20 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी आरिफ उसकी बेटी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसे धमकी देता था। धमकी के चलते उसकी बेटी गुमसुम रहने लगी थी।

दो सितंबर को बेटी ने अपनी मां को इसके बारे में बताया। इस पर वह लोग आरोपी के घर गए और उसके परिवार वालों को उलाहना दिया था। लेकिन, आरोपी आरिफ ने उसकी बेटी को चरित्रहीन कहा। उसकी पुत्री यह सब सहन नहीं कर सकी और तीन सितंबर की शाम को उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *