Spread the love


चित्रकूट/ सरधुआ । खेत से लौटा किसान घर के अंदर कमरा बंदकर रस्सी से फंदे पर झूल गया। मंगलवार की सुबह जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

पहाड़ी थाना क्षेत्र के जमहिल निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि उसका छोटा भाई शिवदास आरख (55) के नाम डेढ़ बीघे जमीन है। इसके अलावा उसने बटाई के लिए लगभग सात-आठ बीघे जमीन ले रखी है। उसने कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था। सोमवार की दोपहर को वह अपने खेत गया था।

वहां से लौटने पर परिजनों से कहा कि इस बार अच्छी फसल होने की संभावना नहीं है। फसल को पानी समय से नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद रात्रि को घर के अंदर कमरा बंदकर रस्सी से फंदा बनाकर झूल गया। सुबह भतीजे शिवदयाल ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कमरा खोलकर उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन पुत्र व तीन पुत्रियां है। पत्नी सूरजकली का रो-रोकर हाल बेहाल है। बड़े भाई ने आरोप लगाया कि फसल नष्ट होने के चलते उसने यह कदम उठाया है। इस संबंध में पहाड़ी थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि कारण अज्ञात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *