चित्रकूट । डीएम अभिषेक आनंद व सीडीओ अमृतपाल कौर ने मंगलवार को ऑडिटोरियम एवं विकास भवन में निर्माणाधीन आजीविका भवन का निरीक्षण किया। कार्यों में प्रगति न होने पर परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में माह सितंबर में शेष कार्य को पूर्ण कराकर हैंडओवर करने की प्रक्रिया की जाए।
डीएम ने परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि पेंटिंग कार्य तेजी से कराएं एवं जो मिट्टी की भराई करना है उसको तत्काल कराया जाए। इसके बाद डीएम तथा सीडीओ ने विकास भवन में निर्मित आजीविका भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन का कार्य तेजी से कराया जाए।
सीडीओ से कहा कि विकास भवन में जिस तरफ से बाॅउंड्रीवाॅल नहीं है, वहां पर तार फेंसिंग की व्यवस्था कराएं। परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि जो आजीविका भवन से विकास भवन की तरफ सड़क बनाई जा रही है, उसको तत्काल पूर्ण कराई जाए।
इस मौके पर डीडीओ आरके त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम रामफल व सहायक अभियंता डीआरडीए महेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
