Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM IST

चित्रकूट। सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टैलिन की टिप्पणी को लेकर धर्मनगरी के साधु-संतों ने विरोध जताया है। जुलूस निकाल कर व सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।

गायत्री शक्ति पाठी से निकाले गए जुलूस में पीठ के व्यवस्थापक डॉ रामनारायण त्रिपाठी सहित कई साधु संत शामिल रहे। वेदपाठी छात्राओं ने नारेबाजी कर सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई की मांग की। भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी सनातनी विरोधियों को सद्बुद्धि प्रदान करें।

संत विरक्त मंडल के सचिव मदन गोपालदास ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर न्यायपालिका को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

बड़ा अखाड़ा खोही के महंत श्याम जी दास का कहना कि हमारे कानून भारतीय धर्म के सम्मान और उसकी रक्षा करने में लचर है। धर्म के विरूद्ध बयान देने वालों पर राष्ट्रधोह का मामला दर्ज किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *