Spread the love


चित्रकूट। बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा गांव के गिरधारा का पुरवा निवासी चचेरे भाई संजय (22) व सुरेंद्र (21) बाइक से सीतापुर चौकी क्षेत्र के बड़े पुरवा पुरवा तरौंहा बुआ पियरिया देवी के यहां सोमवार को निमंत्रण करने गए थे। सोमवार की रात्रि को दोनों वापस अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही वह झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नट बाबा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी।

जिसके चलते दोनों गिरकर घायल हो गए। यह देख चालक बुलेरो छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सुरेंद्र की हालत गंभीर होते देख प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह छह भाईयों में चौथे नंबर का था। मां रुकमिनिया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।

परिजनों ने बताया कि घायल संजय बाइक चला रहा था, उसने हेलमेट पहन रखा था। इससे जब वह सड़क पर गिरा तो सिर पर चोट बेहद कम लगी जबकि बाइक में पीछे बैठे सुरेंद्र को चोट लगी। पीछे से बोलेरो की टक्कर भी सुरेंद्र को लगी। इससे उसकी हालत और नाजुक हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *