चित्रकूट। बुखार और पेट दर्द से पीड़ित दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। अचानक मौसम में बदलाव होने के कारण मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ रही है।
मौसम में अचानक बदलाव होने से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को अस्पताल में खासी भीड़ देखी गई। शिवरामपुर क्षेत्र के पथरौड़ी निवासी मुन्नी देवी (62) को पति गोरेलाल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि दो-तीन दिन से उसे बुखार व पेट दर्द की शिकायत थी।उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।
नई दुनिया कसहाई निवासी गीता देवी (70) को उनके पुत्र फूलचंद्र ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि एक-दो दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनको बुखार व पेट दर्द की शिकायत थी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
इसके अलावा जिला अस्पताल में कर्का पडरिया निवासी राजन की दो वर्षीय पुत्री प्रिया, देहरुच माफी कर्वी निवासी कल्पना देवी (28), इटखरी शिवरामपुर निवासी संतोष (34), कुली तलैया निवासी रामसलोने (32), कोलगदहिया निवासी सावित्री (40) व चकौंध निवासी राममिलन की 12 वर्षीय पुत्री रेखा को भर्ती कराया गया।
