Spread the love


चित्रकूट । रैपुरा थाना क्षेत्र में ममेरे भाई की शादी में शामिल होने ननिहाल आए कौशांबी के एक युवक का शव पेड़ के नीचे मिला। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। युवक के पास से चांदी की चेन व पान मसाला का गुटका मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया परिजनों से विवाद होने पर खुदकुशी मान रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

थाना कौशांबी के सिघवल निवासी प्रकाश वर्मा (26) बाइक से छह मई को अपने जीजा सूरज के साथ अपने ननिहाल रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी निवासी मामा गया प्रसाद वर्मा के घर आया था। यहां पर मामा के बेटे जीतू की सात मई को शादी थी। बारात से पास आने के बाद वह लापता हो गया। वह घर नहीं अया, तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।

मंगलवार 9 मई को गांव के लोग लकड़ी काटने के बाद शाम को लौट रहे थे तो देखा कि बबूल के पेड़ के नीचे युवक मृत पड़ा था। उसकी शर्ट आधी फटी पेड़ के ऊपर टंगी थी और फटी शर्ट का एक हिस्सा उसके गले में फंसा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच में उसकी पहचान होने पर परिवार को सूचना दी।

मृतक के पिता लल्लू ने बताया कि पुत्र के जेब से एक चांदी की चेन व पान मसाला गुटका मिला है। पिता का आरोप है कि पुत्र की हत्या कर शव फेंका गया है। प्रकाश पांच बहनों में सबसे छोटा था। वह बीए की पढ़ाई के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन मामला आत्महत्या का है। प्रथम सूचना के अनुसार युवक का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर वह घर में ही मोबाइल पटककर तोडकर चला आया था। घटना स्थल पर बबूल के पेड के पेड़ पर शर्ट से ही फंदा लगाकर लटक गया। इसके बाद शर्ट फट गई इससे आधी शर्ट पेड़ पर ही फंसी रही और शेष हिस्सा युवक के गले में मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *