Spread the love


चित्रकूट/राजापुर/मानिकपुर। बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को लेकर बुधवार को शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां शाम को अपने बूथों पर पहुंच गईं। कर्वी के अलावा राजापुर, मानिकपुर व मऊ कस्बे के बूथों पर मतदान कर्मी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहुंचे। कुल 141 पोलिंग पार्टियां बूथों में रवाना हुईं। 15 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। जिले में चार अध्यक्ष पद के लिए 54 व 66 वार्ड सदस्य के लिए 471 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक लाख 37 हजार मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे।

शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज से नगर पालिका परिषद कर्वी से पोलिंग पार्टी रवाना हुईं। इसी प्रकार राजापुर नगर पंचायत से तुलसी इंटर कॉलेज, मऊ नगर पंचायत से पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज मऊ, मानिकपुर नगर पंचायत की पोलिंग पार्टियां आदर्श इंटर कॉलेज से रवाना हुईं। मतदान कर्मियों की उपस्थिति दर्ज कराने के बाद उन्हें बूथों में रवाना किया गया। मतदान कार्मिकों ने बूथों में पहुंचकर मतदान करने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं। नगर पालिका व तीन नगर पंचायतोंं में 11 सेक्टर, पांच जोन समेत कुल 141 बूथ बनाए गए हैं।

नगर निकाय चुनाव को लेकर नियुक्त प्रेक्षक राजेश पांडेय व डीएम अभिषेक आनंद, एसपी वृंदा शुक्ला ने पोलिंग पार्टी की रवानगी व बूथ स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए ईमानदारी व निष्पक्षता से शांतिपूर्ण मतदान कराएं।

मतदान में फोर्स की तैनाती

– एएसपी 01

– सीओ- 05

– इंस्पेक्टर – 28

– हेड कांस्टेबिल/कांस्टेबिल 678

– होमगार्ड जवान 320

– पीएसी 01 कंपनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *