06:30 AM, 11-May-2023
इन जिलों में होगा मतदान
मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही।
05:46 AM, 11-May-2023
UP Nikay Chunav 2023 Live: 38 जिलों में मतदान आज, 6929 पदों के लिए 39146 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में होगा बंद
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को 38 जिलों में मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।
