Spread the love


बांदा। महाराणा प्रताप चौक व कालूकुआं और बाबूबाल चौराहा के बाद अब प्रशासन ने कचहरी तिराहे के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की है। इसके अलावा मवई बाईपास से कचहरी तिराहे तक दो-दो मीटर सड़क को और चौड़ा किया जाएगा। इसमें करीब 21 करोड़ खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण की प्रशंसा के बाद गदगद अधिकारी व जन प्रतिनिधि शहर के तमाम चौराहों के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण कराने के कार्य में लग गए हैं। हाल ही कालूकुआं व बाबूलाल चौराहे का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।

इधर, विकास प्राधिकरण व पीडब्ल्यूडी ने मिलकर अब कचहरी तिराहे के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण के लिए कार्य योजना तैयार की है। चौराहे के सुंदरीकरण का काम विकास प्राधिकरण करेगा। जिसमें करीब तीन करोड़ का खर्च आएगा। इसके अलावा मवई बाईपास से कचहरी तक सड़क चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड करेगा। इसके लिए 18 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मथुरिया का कहना है कि मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई दोनों तरफ सात-सात मीटर है। जिसे दो-दो मीटर और चौड़ा किया जाएगा। ओवर ब्रिज के नीचे सड़क की चौड़ाई तीन-तीन मीटर है। जिसे छह-छह मीटर और चौड़ा किया जाएगा। 4.9 किलो मीटर लंबी सड़क के दोनों तरफ ओवर ब्रिज सर्विस लेन, डिवाइडर आदि बनाए जाएंगे। ताकि यातायात में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश का कहना है कि तिराहे में स्थित पार्क को और चौड़ा कर अंडर ग्राउंड लाइलिंग की व्यवस्था कराने का प्रस्ताव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *