Spread the love


बांदा। शहर की घनी आबादी में स्थित प्रॉपर्टी डीलर के ताला बंद मकान में चोरों ने धावा बोलकर अलमारी के लॉकर तोड़कर 70 हजार रुपये नकद और आठ लाख कीमत के जेवर उठा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध की फोटो कैद हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बन्यौटा मोहल्ला निवासी जय कुमार गुप्ता प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। वह शनिवार को परिवार के साथ अपने महेश्वरी देवी चौराहा स्थित नए मकान में गणेश जी की बैठकी कराने गए थे। रात में वह परिवार के साथ उसी मकान में सो गए। रात में किसी समय उनके ताला बंद मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घुस गए और कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 70 हजार रुपये और आठ लाख रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।

रविवार को सुबह जय कुमार जब अपने मकान में पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा पाया गया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि फॉरेसिंक टीम से भी जांच कराई है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। फुटेज में एक संदिग्ध की फोटो दिखाई दी है। तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *