बबेरू । दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से दो लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र पिंडारन गांव निवासी संदीप वर्मा (24) रविवार को किसी काम से बाइक से कमासिन गांव गया था। वह कमासिन से शाम सात बजे के करीब वापस पिंडारन गांव जा रहा था। कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव के पास दूसरी तरफ से बाइक से आ रहे अंडौली गांव निवासी संतोष (30) से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह चार बहनों में एकलौता था। घर में मां सोनिया देवी है।
