Spread the love


चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी की गोशाला में प्रधान व उसके पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रधानों ने लामबंद होकर हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराएं लगाने की मांग की है। एसपी को पत्र देकर कहा कि अगर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

कर्वी विकासखंड के इटखरी प्रधान सुरेश कुमार व उसके पुत्र जितेन्द्र को शुक्रवार को छह लोगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया था। दोनों की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज में इलाज चल रहा है। इधर थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस पर प्रधान संघ पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम व एसपी के संज्ञान में मामला लाया था। सोमवार को इसी मामले में अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिला इकाई की बैठक ब्लाक सभागार में जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ल की अगुवाई में हुई।

जिसमें तय हुआ कि मामले में हमलावरों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इस तरह आए दिन घटनाएं होंगी। बैठक के बाद प्रधानों ने एसपी से मुलाकात कर तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि नामजद आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित प्रधान को सुरक्षा प्रदान की जाए। सभी आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाया जाए।

एसपी वृंदा शुक्ला ने भरोसा दिया कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। जांच के दौरान कई गंभीर धाराएं बढ़ाई गई है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष विष्णुकांत पांडेय, अभिलाष पटेल, प्रभा देवी, शंखा सिंह, संतोष कुमार, चंदन सिंह, शिव कुमार, विजय सिंह, बृजेश गर्ग, सुग्रीव सिंह, अरुण सिंह, विपिन मिश्र, विक्की सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *