Spread the love


मवेशियों को पानी पिलाने के लिए कुएं पर गया था

संवाद न्यूज एजेंसी

बार। खेत पर बने कुएं के पास मवेशी चरा रहा कक्षा पांच का छात्र सोमवार फिसलकर कुएं में गिर गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वह मवेशियों को पानी पिलाने गया था।

थाना बार के अंतर्गत ग्राम सेमरा भागनगर निवासी अभिनंदन (11) पुत्र दिनेश कुमार कक्षा पांचवीं में पढ़ता था। सोमवार को वह अपनी बकरियों और मवेशियों को खेत पर चरा रहा था। माता-पिता खेत पर ही उड़द की फसल काट रहे थे।

इस बीच अभिनंदन कुएं के पास मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गया तो उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। पास के खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण और माता-पिता ने देखा तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। गांव के कुछ लोग कुएं में कूद गए और छात्र को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

इधर सूचना मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। थाना बार प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *