संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक की मौत के बाद दूसरे बाइक चालक की भी कानपुर ले जाते समय रास्ते में देर रात मौत हो गई।
कमासिन थाना क्षेत्र के अंडौली गांव निवासी संतोष (30) रविवार को अपने मामा सुंदर के घर सढ़ा गांव गया था। वहां देर शाम वह बाइक से लौट रहा था। तभी कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव के पास सामने से आ रहे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी संदीप वर्मा (24) से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इसमें संदीप वर्मा की बबेरू सीएचसी में मौत हो गई थी, जबकि संतोष को गंभीर हालत में देर रात कानपुर के लिए रेफर किया गया था।
फतेहपुर के बिंदकी के पास संतोष ने भी दम तोड़ दिया। मृतक संतोष के पिता रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि वह चार भाइयों में मझले नंबर का था। अविवाहित था। मां रनिया है। पोस्टमार्टम हाउस में दोनों मृतकों के परिजन मौजूद रहे।
