Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 27 Sep 2023 12:03 AM IST

बांदा। पेट और सीने के दर्द से परेशान मरीज ने मंगलवार को ट्राॅमा सेंटर में दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने भर्ती का पर्चा बनवाने भेज दिया, लेकिन उसको देखा नहीं। हंगामे की सूचना पर मौके पर सिविल लाइन चौकी पुलिस भी पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी अरविंद सिंह गौतम (25) को दोपहर ढाई बजे करीब परिजन लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां ड्यूटी डॉक्टर से उन्होंने मरीज की हालत बताई तो उन्होंने मरीज को भर्ती कराने को कहा। इस दौरान परिजन भर्ती काउंटर में उसकी पर्ची बनवाने लगे। तभी अरविंद ने दम तोड़ दिया।

अरविंद के बड़े भाई रावेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि दो भाई और एक बहन में मृतक अविववाहित था। पेशे से प्राइवेट में ड्राइवर है। भाई का आरोप है कि डॉक्टर ने उनके भाई को देखा नहीं। उधर, सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि मरीज गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में लाया गया था। डॉक्टर ने परिजनों से भर्ती कराने को कहा था। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। उन्होंने डॉक्टर पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *