Spread the love


खप्टिहा कलां।ऑटो में बैठकर कोचिंग जा रही छात्रा के साथ शोहदे ने अश्लील हरकत कर दी। उससे बचने के लिए छात्रा चलती ऑटो से सड़क पर कूद पड़ी। इससे वह घायल हो गई। परिजनों ने थाने में अज्ञात आॅटो चालक व शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा सोमवार को अपने गांव से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। सुबह उसने ऑटो को रोककर कोचिंग सेंटर छोड़ने को कहा। ऑटो में एक यात्री पहले से बैठा था। जब ऑटो किनारे बाबा के पास पहुंचा तो यात्री ने किसी से रुपये लेने का बहाना बनाकर ऑटो चालक से वापस अमलोर पुलिया के पास चलने को कहा। जहां यात्री ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने विरोध किया और ऑटो रोकने को कहा तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि रफ्तार बढ़ा दी। इस पर छात्रा ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी। जिससे उसके हाथ-पैर में चोट आ गईं।

ऑटो चालक व शोहदा मौके से भाग निकला। छात्रा ने पूरी घटना अपने घर में बताई। छात्रा ने पिता के साथ जाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर अज्ञात ऑटो चालक व शोहदे के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात आटो चालक और यात्री की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *