Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 26 Sep 2023 11:17 PM IST

बांदा। बहन को लेने उसकी ससुराल गए दो भाइयों पर बहनोई के छोटे भाई ने चाकू से हमलाकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

चित्रकूट के कौवांरा गांव निवासी भोला प्रसाद ने अपनी पुत्री गुड़िया की शादी कालिंजर थाना क्षेत्र के छतैनी गांव में की थी। गुड़िया का पति सूरत में रहकर काम करता है। घर में उसका देवर रामबाबू रहता है। वह अविवाहित है। रामबाबू अक्सर गुड़िया को प्रताड़ित करता है। सोमवार को रामबाबू ने गुड़िया के साथ मारपीट की थी। इस पर गुड़िया ने अपने भाई रामदयाल और दिलीप को जानकारी दी थी।

दोनों भाई ई-रिक्शा से छतैनी गांव बहन की ससुराल लेने पहुंच गए। रामबाबू ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर रामबाबू ने रामदयाल (26) के पेट में चाकू घोंप दिया। छोटे भाई को लहूलुहान हालत में देख बड़ा भाई दिलीप (35) बचाने पहुंचा तो उस पर भी रामबाबू ने चाकू से गले में वार कर दिया। इस बीच रामबाबू का पिता रामकिशोर बचाने पहुंचा तो उसके हाथ में चाकू लग गया। तीनों लोग लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामबाबू मौके से भाग गया। कालिंजर थानाध्यक्ष देवऋषि ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *